देवघर, अप्रैल 2 -- देवघर, प्रतिनिधि। सारवां थाना क्षेत्र के घोरपारस जंगल से एक युवक को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल लाया गया है। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसे इलाज के बाद वार्ड में भर्ती कर दिया । घायल युवक की पहचान सारवां थाना के पहरीड़ीह गांव के निवासी 24 वर्षीय मिथुन मांझी के रूप में की गई । घटना के संबंध में युवक माता-पिता ने बताया कि वह सोमवार सुबह अपने मजदूरी का काम के सिलसिले में घर से निकला था। जब वह घर देर शाम तक नहीं लौटा, तो परिवार और गांव वाले उसकी खोजबीन करने निकले। इसी दौरान रात में किसी को किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली । सुबह गांव के कुछ लोग जंगल की ओर जा रहे थे । जहां मिथुन घायल अवस्था में एक गढे में बेहोशी अवस्था में पड़ा देखा । इसके बाद 108 डायल पर सूचना देकर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा । इसके बाद जानकारी परिजन को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.