हरदोई, मार्च 12 -- सांडी। मंगलवार देर रात घर पहुंचे प्रधान सुबह बेहोशी की हालत में मिले। परिजनों ने आनन-फानन में हरदोई स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। ब्लॉक बिलग्राम की ग्राम सभा भट्योली में बीते पंचायत चुनाव में संजय यादव प्रधान निर्वाचित हुए थे। इससे पहले उनकी पत्नी शशिकांती और दो पंचवर्षीय भाई रामनंदन प्रधान रह चुके हैं। परिजनों के मुताबिक, मंगलवार की देर रात घर संजय पहुंचे। बिना कुछ खाए ही सोने चले गए। सुबह बेहोशी की अवस्था में मिलने पर परिजनों ने आनन-फानन में हरदोई स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां से उनको लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ से शव वापस आने पर भाई अनिल की तहरीर पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.