लखनऊ, अक्टूबर 7 -- पारा बुद्धेश्वर से ओला कैब चालक योगेश कुमार पाल का अपहरण कर सीतापुर में हत्या कर शव फेंके जाने के मामले में हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पुलिस को पूछताछ में अहम सुराग मिले हैं। पुलिस अब लूटी गई कार की बरामदगी और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस को आशंका है कि बदमाशों ने जिस तरह नृशंष हत्या की वह सिर्फ लूट के लिए नहीं हो सकती है। हत्या के पीछे कुछ और भी वजह रही है। पुलिस हत्या से संबंधित अन्य कारणों के बारे में भी तफ्तीश कर रही है। पुलिस ने जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी का दावा किया है। योगेश मूल रूप से उन्नाव बांगरमऊ के मोहिद्दीनपुर के रहने वाले थे। यहां बुद्धेश्वर में वादरखेड़ा में पत्नी वंदना के साथ रहते थे। 29 सितंबर की शाम को यहां से बुकिंग पर सीतापुर गए थे। बदमाशों ने कार में बैठते ही उनका मुंह द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.