जहानाबाद, मार्च 19 -- अरवल, निज संवाददाता। मुख्यालय डीएसपी हरीश कुमार सिंह के द्वारा बुधवार को परासी थाना, मेहंदिया थाना, रामपुर चौरम थाना एवं कलेर थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्यालय डीएसपी के द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस जवानों के रोस्टर देखा गया। थाने के विभिन्न तरह के कार्यों की जांच की गयी। निरीक्षण के बाद मुख्यालय डीएसपी ने बताया कि इस दौरान सभी थाना अध्यक्ष एवं पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि अपने ड्यूटी पूरी ईमानदारी से करेंगे। रात्रि गस्ती लगातार संबंधित पुलिस पदाधिकारी से कराएंगे, संदिग्ध व्यक्ति पर पैनी नजर रखेंगे, बैंक, पेट्रोल पंप, एटीएम जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर विशेष चौकसी बरतेंगे। उन्होंने कहा कि विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाध्यक्ष एवं थाने में पदस्थापित पुलिस पदाधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.