आजमगढ़, जनवरी 28 -- आजमगढ़, संवाददाता। मंडलायुक्त सभागार में कमिश्नर विवेक की अध्यक्षता में एवं पुलिस उप महानिरीक्षक सुनील कुमार सिंह की उपस्थिति में बुधवार को मंडलीय कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई। बैठक में कमिश्नर ने एलआईयू के अधिकारियों को संदिग्ध व्यक्तियों का चिंहित करने एवं अचानक अमीर हुए व्यक्तियों के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों के निर्माण एवं पुनर्निर्माण, जिसमें संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा धन लगाया जा रहा है, उसके संबंध में जानकारी प्राप्त करें। कहा ऐसे संदिग्ध लोगों पर भी नजर रखें, जो अक्सर पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल या अन्य देशों की यात्रा करते हैं। साथ ऐसे नागरिक जो विलुप्त हो गए हैं, उसकी समीक्षा कर उनके संबंध में जानकारी एकत्र करें। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी नागरिक, रोहिंग्...