बागेश्वर, नवम्बर 21 -- बागेश्वर, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने पुलिस लाइल सभागार में अपराध गोष्ठी की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अपराध को गंभीरता लेते हुए अपराधियों पर लगाम कसें। संदिग्धों की तलाश में घर-घर अभियान चलाएं। इसमें किसी तरह की लापरवाही सहन नहीं होगी। एसपी ने कहा कि थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्र के अंतर्गत सघन चेकिंग अभियान चलाकर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने, अवैध शराब का कारोबार करने वालों पर कार्रवाई करें। महिलाओं/ नाबालिगों के प्रति होने वाले अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करें। साइबर/धोखाधड़ी की शिकायतों को गंभीरता से लें। चौराहों व संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा की दृष्टिगत आवश्यकतानुसार सीसीटीवी लगाने एवं पुलिस टीम को पैदल/वाहन से गश्त करने के निर्देश दिए। बीट आरक्षी द्वारा अपनी ब...