प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 11 -- बाबागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के भवानी का पुरवा डीह बलई गांव निवासी त्रिभुवननाथ के 12 वर्षीय बेटे श्याम सरोज की तबीयत मंगलवार रात अचानक बिगड़ गई। रात करीब 11 बजे परिजन उसे महेशगंज फिर सीएचसी कुंडा ले गए। सीएचसी में डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। प्रधान मुकुंद यादव ने बताया कि बुधवार सुबह परिजनों ने गांव के बाहर कब्रिस्तान बनाकर शव को दफन कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...