वाराणसी, फरवरी 13 -- चिरईगांव, संवाद। वाराणसी-गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर संदहा से लेकर कैथी तक आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस पहल शुरू की गई है। जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट योजना के तहत 22 किलोमीटर लंबे मार्ग का विस्तृत सर्वे कराकर क्रिटिकल कॉरिडोर के रूप में चिह्नित किया गया है। एडीसीपी अंशुमान मिश्रा शुक्रवार को अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थलीय निरीक्षण किया। दुर्घटना के संभावित स्थलों को चिह्नित करते हुए डिवाइडर की ऊंचाई बढ़ाने, संकेतक लगाने, स्पाइडर चिह्न, स्पीड ब्रेकर, क्रॉस मार्किंग सहित अन्य आवश्यक यातायात सुरक्षा प्रबंधों को करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सड़क की स्थिति, मोड़, कट, आबादी वाले क्षेत्रों में ट्रैफिक दबाव की विस्तृत जानकारी ली गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चिह्नित स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.