दरभंगा, अप्रैल 4 -- लहेरियासराय। शहर में गुरुवार को संदग्धि स्थिति में एक लड़की की मौत होने की बात सामने आई है। मृतका की पहचान पतोर थाना क्षेत्र के रामभद्रपुर निवासी संजय कुमार झा की पुत्री अंजली कुमारी (24) के रूप में की गई है। मृतका के पिता ने बताया कि अंजली शहर के एक निजी स्कूल में बतौर डाटा ऑपरेटर करीब एक साल से कार्यरत थी। पिछले शनिवार को वह अपनी बीमार मां को देखने के लिए घर गई थी। बुधवार को पिता के साथ वह अपने संस्थान में वापस पहुंची थी। उसी रात करीब नौ बजे अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। स्कूल मैनेजमेंट ने उसे दरभंगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और इसकी सूचना लड़की के पिता को दी। अस्पताल में इलाज के दौरान ही लड़की की मौत हो गई। सूचना मिलने पर लहेरियासराय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...