रामगढ़, जुलाई 1 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। रामशोभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में हूल दिवस का आयोजन हुआ। सर्वप्रथम झारखंड के वीर सिन्दू कान्हो के चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दिया गया। कॉलेज की प्राचार्या डॉ ज्योति वालिया ने कहा संथाल हूल आंदोलन एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटना थी। जिसने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में एक नए युग की शुरुआत की। यह विद्रोह 1855-56 में बिहार के संथाल परगना क्षेत्र में हुआ था। जिसका नेतृत्व सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो ने किया। यह विद्रोह आदिवासियों के अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक बन गया। जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना। आइक्यूएसी कोऑर्डिनेटर अभिषेक कुमार पांडेय ने कहा हूल दिवस हमें अपने आदिवासी समाज के अदम्य साहस और अद्भुत पराक्रम की याद दिलाता है। ऐतिहासिक संथाल क्रांति से जुड़े इस विशेष अवसर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.