बांका, जनवरी 13 -- बांका। एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न संथाली टोला में संथाल समुदाय का सबसे महान पर्व हाथी लेकान पर्व 10 तारीख से ही विधिवत रूप से शुरू हो चुका है। इस पर्व को लेकर संथाल बहुल इलाकों में खासा उत्साह और उमंग देखने को मिल रही है। चार दिवसीय इस पारंपरिक पर्व में प्रकृति और वनों की विशेष अहमियत होती है, जो संथाल संस्कृति की आत्मा मानी जाती है। इस पर्व की शुरुआत से पूर्व बहनें अपने भाइयों के घर आमंत्रण पर पहुंचती हैं। मान्यता है कि एक समय बहन ने भाई की रक्षा की थी, उसी स्मृति और सम्मान में इस पर्व को मनाया जाता है। इसलिए बहन की उपस्थिति इस पर्व में अनिवार्य मानी जाती है। साथ ही सभी संबंधियों को भी निमंत्रण देकर पर्व में सहभागी बनाया जाता है। पर्व के दौरान तीन दिनों तक पारंपरिक नाच-गान और सांस्कृतिक कार्यक्रम चलते हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.