धनबाद, जुलाई 4 -- राजगंज। राजगंज के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भुईयां पहाड़पुर में हूल दिवस के अवसर पर गुरूवार को संथाल विद्रोह के नाट्य रूपांतरण की प्रस्तुति विद्यालय के बच्चों के द्वारा की गई। नाटक के जरिए संथाल विद्रोह के नायक सिद्धो-कान्हों, चांद-भैरव और फूलो-झानो द्वारा किए गए विद्रोह और बलिदान को दर्शाया गया। नाटक मंचन में विद्यालय के सहायक शिक्षक राजेश कुमार मंडल का सफल निर्देशन रहा। जिसने अपनी पुत्री राजनंदनी के साथ मिलकर नाटक में डॉयलॉग भी दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय के प्रभारी शिक्षक सुबोध महतो सहायक शिक्षक रेवती रमन महतो, पारा शिक्षक विजय महतो एवं विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। नाट्य रूपांतरण में मुख्य रूप से अमित मराण्डी (सिद्धो), शुभम महतो (कान्हू), युग कुमार तुरी (चांद), अरबिन्द किस्कु (भैरव), राशि कुमा...