बोकारो, दिसम्बर 6 -- बोकारो, प्रतिनिधि। संत जेवियर्स विद्यालय में कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए मिशनिंग डे का आयोजन सफलपूर्वक किया गया। जिसमें छात्रों को अपने माता-पिता के साथ आना था। कार्यक्रम की शुरूआत प्रधानाचार्य फादर अरुण मिंज, उप-प्रधानाचार्य और विद्यालय के कैप्टन श्रेयस आदित्य द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कक्षा 11वीं के छात्रों ने एक सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधानाचार्य ने छात्रों की उपलब्धियों की सराहना की और विद्यालय में उनके योगदान को पहचाना। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाऍं व्यक्त की। इसके बाद कैंडल मार्च निकाला गया, जिसमें जीवन में प्रकाश और आशा फैलाई गई। यह एक यादगार क्षण था जिसे सभी हमेशा याद रखेंगे। स्कूल कैप्टन श्रेयस आदित्य ने अपने कार्यकाल को याद करते ...