हरिद्वार, फरवरी 24 -- संत से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में नगर कोतवाली पुलिस ने खनन कारोबारी समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। स्वामी शिवानंद भारती के प्रार्थना-पत्र पर सुनवाई के बाद कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, ऋषिकेश के हरिपुरकलां में स्वामी शिवानंद भारती की जमीन खरीदने के लिए 19 अगस्त 2023 को मैसर्स रुड़की रिजॉर्ट एंड होटल कंपनी के निदेशक सन्नी कपूर ने अनुबंध किया था। एक साल के भीतर भुगतान होना था, लेकिन समय पर पैसे नहीं मिलने के कारण यह अनुबंध रद्द हो गया। इसके बाद 17 मई 2024 को सन्नी कपूर ने आर्थिक असमर्थता जताकर 200 रुपये प्रति वर्गफुट क्षतिपूर्ति देने की बात कही। 20 मई 2024 को 14 करोड़ रुपये का चेक दिया गया, जो अगले दिन बाउंस हो गया। संत के पुत्र आशीष भारती के साथ आरोपी ने 4 जुल...