रांची, मई 29 -- मुरहू, प्रतिनिधि। संत सदगुरु महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज का 40वां महापरिनिर्वाण दिवस बुधवार को शांतिपुरी और मलियादा आश्रम में मनाया गया। इस अवसर पर सत्संगियों ने प्रातः काल में ही आश्रम पहुंचकर सद्गुरु के चित्र पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में ध्यानाभ्यास किया गया, तत्पश्चात गुरुदेव की जीवनी और उपदेशों पर प्रकाश डाला गया। स्वामी लक्ष्मण जी महाराज ने कहा कि गुरुदेव महाराज ने मानव कल्याण हेतु अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। गुरुदेव ने हमें जीवन जीने का सही मार्ग बताया है, कहा है कि स्वावलंबी जीवन जीने चाहिए, सद्कर्म करने चाहिए और भक्ति सदैव करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सद् गुरुदेव ने कहा है कि दुनिया बनाने वाले को कुछ नहीं चाहिए, बस मानव में मानवता रहे, लोग सभी जीवों पर दया करें, साथ ही झूठ, चोरी, व्यभिचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.