हजारीबाग, फरवरी 2 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। कान्यकुब्ज स्वर्णकार महासंघ की ओर से आयोजित संत शिरोमणि श्री नरहरी जी महाराज (सोनार) की जयंती नूरा स्थित कान्यकुब्ज स्वर्णकार महासंघ के जिला कार्यालय में मनाई गई।कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना, आरती एवं पुष्पांजलि के साथ हुई। भक्ति भाव से ओत-प्रोत माहौल में उपस्थित श्रद्धालुओं ने संत परंपरा के आदर्शों को अपनाने तथा समाज में एकता व कनौजिया सोनारों को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।इसके पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इसके बाद विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर महासंघ के अध्यक्ष कुलदीप वर्मा ने संत नरहरी जी महाराज के जीवन, त्याग एवं समाज सुधार में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे महापुरुष समाज को दिशा और प्रेरणा देने का कार्य करते हैं। जयंती में मुख्...