औरंगाबाद, फरवरी 2 -- रफीगंज के चरकावां कुटिया, अब्दुलपुर सहित आसपास के कई गांवों में संत शिरोमणि रैदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर चरकावां कुटिया से संत रैदास की भव्य शोभा यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई, जो महाराजगंज, बस स्टैंड, थाना परिसर, मुख्य बाजार और स्टेशन परिसर से होते हुए पुनः चरकावां कुटिया पहुंची। बहादुरपुर गांव में भी संत शिरोमणि रैदास की जयंती मनाई गई, जहां वर्ष 1990 से यह आयोजन लगातार होता आ रहा है। बताया गया कि संत रैदास का जन्म माघ पूर्णिमा के दिन वर्ष 1377 में काशी के समीप सीर गोवर्धनपुर गांव में हुआ था, जहां प्रतिवर्ष उत्सव का आयोजन होता है और देशभर से लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं। संत रैदास चमार वंश में जन्मे महान संत, समाज सुधारक और क्रांतिकारी कवि थे, जिन्होंने सामाजिक कुरीतियों का विरोध किया और समानता ...