बिजनौर, जनवरी 31 -- संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में बिजनौर बुखारा चुंगी स्थित रविदास मंदिर के निकट तथा मोहिउद्दीनपुर स्थित संत शिरोमणि गुरू रविदास आश्रम में भव्य स्मृति द्वारों का उद्घाटन हुआ। इन द्वारों का निर्माण कराने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी मुख्य अतिथि रहे। ऐश्वर्य मौसम चौधरी ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज ने समाज से जात-पात, ऊंच-नीच को मिटाने का संदेश दिया था। भक्ति आंदोलन में अपनी कविताओं और भजनों से समाजिक एकता व बंधुत्व का संदेश दिया। शोषित व वंचित वर्गों के उत्थान के प्रति समर्पित रविदास की शिक्षाएं सम्पूर्ण मानव समाज के लिए युगों-युगों तक प्रेरणास्रोत एवं अनुकरणीय बनी रहेंगी। इस दौरान हुए कार्यक्रमों में महाराज राजुदास, अरविन्द कुमार, सतीश कुमार, राकेश कुमार सिंह पूर्व जिला पंच...