सहारनपुर, जनवरी 11 -- चिलकाना। क्षेत्र के गांव सलीरी स्थित रविदास मंदिर में संत शिरोमणि रविदास जी की संगमरमर की प्रतिमा का विधिवत स्थापना कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भारतीय शिक्षा चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जयराम गौतम अपने सहयोगियों के साथ मंदिर पहुंचे और समाज को संत रविदास जी की संगमरमर की प्रतिमा भेंट की। कार्यक्रम के दौरान रविदासी समाज के लोगों ने नया बांस चिलकाना से गांव सलीरी तक संत शिरोमणि रविदास जी की प्रतिमा को रथ पर सवार कर भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा के उपरांत रविदास मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रतिमा की स्थापना की गई। इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भारतीय शिक्षा चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध...