बलरामपुर, फरवरी 4 -- तुलसीपुर, संवाददाता। संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ की ओर से थाना गौरा के निकट गोविंदपुर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौ रक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हरिओम पाठक रहे। अध्यक्षता मीडिया प्रभारी जय सिंह ने की तथा संचालन प्रेमनाथ मिश्रा ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं संत रविदास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। मुख्य वक्ताओं में सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष गंगा शर्मा कौशिक, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह तथा मिथिलेश गिरी ने संत रविदास के जीवन, विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश पर प्रकाश डाला। डॉ. हरिओम पाठक ने संत रविदास के आदर्शों को अपनाने की अपील करते हुए विद्यार्थियों को नैतिकता और संस्कार आधारित जीवन के लिए प्रेरित किया। कार्...