हजारीबाग, फरवरी 1 -- कटकमसांडी, प्रतिनिधि। संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर कटकमसांडी और कटकमदाग प्रखंड के रविदास समाज ने संत शिरोमणि रविदास जयंती के मौके पर शोभायात्रा निकाली। इस मौके पर सिरसी गांव में रविवार को शाम चार बजे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम की शुरुआत संत शिरोमणि रविदास जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई।शोभायात्रा रविदास नगर सिरसी से प्रारंभ होकर गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए गुजरी। यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में संत शिरोमणि रविदास के जयकारे गूंजते रहे, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। जुलूस में शामिल लोग ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते-गाते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए।इस अवसर पर संत शिरोमणि रविदास के अनुयायियों ने उनके बताए गए मार्ग समता, प्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.