शामली, फरवरी 2 -- संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649वीं जयंती पर्व के अवसर पर शहर के टंकी रोड स्थित रविदास मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में अनेकों झांकियां शामिल रही। शोभायात्रा का अनेकों स्थानों पर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा के माध्यम से आपसी सौहार्द और देश की एकता का संदेश दिया गया। सोमवार को शहर के टंकी रोड स्थित संत रविदास मंदिर में श्री गुरू रविदास समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में 649वीं जयंती पर्व धूमधाम से मनाया गया। गत दिवस हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जबकि सोमवार को मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन अरविन्द संगल, समिति के अध्यक्ष सतेन्द्र धीरयान, सभासद संदीप कुमार ने किया। शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर धीमानपुरा, शिव चौक, गांध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.