मुजफ्फरपुर, फरवरी 3 -- साहेबगंज/देवरियाकोठी, हिटी। साहेबगंज प्रखंड क्षेत्र के रूप छपरा पंचायत में संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के उपलक्ष्य पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। सहदुल्लेपुर रविदास मंदिर में मुखिया मिंता देवी ने पूजा की। उसके बाद पालकी पर संत शिरोमणि की शोभा यात्रा पूरे पंचायत में घूमी। विनोद सिंह ने संत शिरोमणि की पालकी को कंधा दिया। शोभायात्रा में पुजारी सुकदेव दास, लालबाबू राम, ई जितेंद्र पासवान, चन्द्रिका राम, पंसस शंभू पासवान समेत कई लोग शामिल थे। देवरिया थाना के लखनौरी-मोहब्बतपुर में भी संत रविदास की जयंती मनाई गई। जिस समारोह को संबोधित करते हुए राजद नेता पृथ्वीनाथ राय ने कहा कि संत रविदास ने शोषितों के उत्थान और उसे शिक्षित होने का सौगात दिया। इस समारोह को राजद के जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता, मदन प्रसाद, अरुण पासवान, राजू सिंह...