मुंगेर, फरवरी 1 -- संग्रामपुर,एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित यात्री शेड संग्रामपुर में संत शिरोमणि रविदास की 649 वीं जयंती मनायी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रखंड अनुसूचित जाति अध्यक्ष सुकेश दास ने की। भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार रोशन ने कहा कि संत रवि दास अपनी रचनाओं के माध्यम से सामाजिक बुराइयों को दूर करने एवं समाज को एकता का संदेश देने वाले महान संत थे। मौके पर जिला पार्षद प्रतिनिधि सुदर्शन पासवान, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि कैलाश दास, नरेश दास, नंदकिशोर यादव, मुन्ना दास,रंजीत दास, छोटेलाल दास, फेकन दास आदि मौजूद थे। असरगंज से निसं. के अनुसार राज बनैली स्मृति पुरानी दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को संत रविदास की जयंती मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मौके पर पूजा समिति के सचिव उमेश ...