सहारनपुर, फरवरी 1 -- संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर समिति के तत्वाधान में गुरु रविदास जयंती नगर में बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर नगर में बैंडबाजों व सुंदर झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल झांकी का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू बालियान व कुलदीप बालियान ने सयुंक्त रूप से किया। राज्यमंत्री जसवंत सैनी, विधायक देवेंद्र निम, अध्यक्ष नरेंद्र राहणे, उपाध्यक्ष युवराज सिंह, रवि प्रकाश, रविंद्र रहाणे, रोहित बर्मन, इंजीनियर पंकज कुमार, अनुज कुमार, पूर्व विधायक रविंद्र मोल्हू, रविंद्र चौधरी, प्रदीप चौधरी, शुभम कुमार, देवराज, विकास, राहुल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...