मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बखरी चौक स्थित संत शिरोमणि रविदास मंदिर के प्रांगण में आयोजित पांच दिवसीय मेला का समापन गुरुवार को हो गया। संत रविदास महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जय मंगल राम ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास महान संत थे। उनकी जीवनी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी जीवनी पाठ्यक्रम में शामिल होनी चाहिए। उन्होंने बिहार और केंद्र सरकार से मांग की कि संत शिरोमणि रविदास की तस्वीर प्रत्येक कॉलेज, स्कूल एवं सरकारी दफ्तर में लगाई जाए। समापन समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत कुमार राम, हरिवंश राम, अशोक राम, कपिलेश्वर राम, मनोज राम, विनोद राम, सुनीता देवी, अमर कुमार, अभिषेक कुमार, दीपक कुमार, राहुल राज, गौतम कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.