पूर्णिया, फरवरी 2 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति बुद्ध विचार मंच जिला कार्यालय वार्ड नंबर 29 मुजफ्फर अहमद नगर निशीगंज लाइन बाजार में माघी पूर्णिमा पहली फरवरी को संत शिरोमणि रविदास की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष हरिलाल पासवान उर्फ गौतम ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मौके पर संगठन के संरक्षक जिन्नत लाल राम ने संत शिरोमणि साहब के विचारों पर समाज को उनके मार्ग से अवगत कराया। वार्ड नंबर 29 के संगठन अध्यक्ष रंजीत पासवान ने महापुरुषों के द्वारा दिए हुए विचारों को हृदय में लाकर अंधकार से प्रकाश की ओर जाने के लिए सलाह दी। संगठन के जिला उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ उषा ने भी संत शिरोमणि साहब के विचारों को समाज के बीच में रखने का काम किया। इस मौके पर आरजू, मिलन कुमार, भास्कर, शबनम, सोनी, प्रीतम कुमार, सुप्रिया कुमारी, श्व...