सहारनपुर, जनवरी 30 -- संत शिरोमणि गुरु रविदास के 649वें जन्मोत्सव पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। शुक्रवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास युवा समाज विकास समिति के तत्वावधान में शोभायात्रा का उद्घाटन लोजपा के प्रदेश महासचिव राघव दास अग्रवाल ने फीता काटकर किया। इस दौरान जाटव नगर स्थित रविदास मार्ग से शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा हाईवे स्थित नीला गेट, शाहजीलाल, मेन बजार ठाकुरद्वारा मंदिर, सर्राफा बजार, हनुमान चौक, मित्तर सैन चौक, कायस्थवाडा स्थित सफेद हवेली और मंगलौर चौकी से होते हुए वापस रविदास मार्ग पर पहुंची। शोभायात्रा में शामिल झांकियों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान राजकुमार जाटव, सभासद मनोज सिंघल, अजय गांधी, सुधा गांधी, सुनील कुमार, डॉ. प्रदीप बाबरा, अरुण गुप्ता, डॉ. अरव...