सहारनपुर, फरवरी 6 -- अखिल भारतीय अनुसूचित जाति व जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने लकड़ी के पुल के पास स्थित तिराहे पर संत शिरोमणि गुरु रविदास की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है। शुक्रवार अखिल भारतीय अनुसूचित जाति व जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम मेहर दास जयंत और पार्षद राजू सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नगर निगम पहुंचकर महापौर डॉ. अजय सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री और रेलवे के उच्चाधिकारियों को भी पत्र भेजा है। इस दौरान रमेश, नाथीराम, राजेश कुमार, विनय कुमार, रामकुमार, सुरेंद्र कुमार, राज किशोर, कुलदीप सिंह, तुलसीदास, श्रीपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.