मुजफ्फरपुर, फरवरी 1 -- मुजफ्फरपुर, हिटी। प्रखंडों में रविवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती मनाई गई। इस दौरान शोभायात्रा निकाली गई। कुढ़नी में विधायक केदार प्रसाद गुप्ता ने आवासीय कार्यालय में जयंती मनाई। उन्होंने संत रविदास के विचारों तथा उनके द्वारा दिए गए सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के संदेश को स्मरण किया। मड़वन में राजकुमार राम, रमाकांत राम, पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार, रामशरण सहनी, सुनील राम, सरपंच दीपक कुमार, प्रेम कुमार, रमेश राम, रंभू राम, नवल राम, सकल राम ने जयंती मनाई। पारू : जलीलनगर, बसंतपुर, खहिनिया, बसंतपुर गांव में गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा यात्रा निकाली गई। डॉ. कामेश्वर राम, मनोज यादव, राजकुमार राम, मेवालाल राम, शिवबालक पासवान, रंजन कुमार, मनीष कुमार आदि थे। साहेबगंज : रूपछपरा पंचायत में शोभायात्रा निकाली गई। सहदु...