सहारनपुर, जनवरी 31 -- संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 649वीं जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसका विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रशासन की ओर से कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए थे। शोभायात्राएं पठानपुरा, बस्ती जाटव नगर, मकबरा शिवपुरी, इंदिरा कॉलोनी, खलासी लाइन और मानकमऊ सहित विभिन्न क्षेत्रों से आरंभ हुईं। शोभायात्रा में संत रविदास महाराज के जीवन और उनके संदेशों पर आधारित आकर्षक झांकियां प्रदर्शित की गईं, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। नगर के प्रमुख बैंडों द्वारा प्रस्तुत धार्मिक धुनों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। सभी शोभायात्राएं चौक घंटाघर, भगत सिंह मार्ग, श्रीराम चौक, प्रताप मार्केट, पुल जोगियान और चकराता रोड होते हुए जेल चुंगी पहुंचीं तथा अंत म...