मधेपुरा, फरवरी 23 -- चौसा। लौआलगान में आयोजित संतमत सत्संग का दो दिवसीय विराट ज्ञान यज्ञ के मौके पर बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र नारायण यादव ने कि भारत संत व ऋषि मुनियों का देश है। यहां गंगा को माता माना जाता है। उन्होंने मधेपुरा और भागलपुर जिला सीमा लौआलगान में ऐसे आयोजन के लिए आयोजन समिति की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने मंच पर अलग-अलग जिलों से मौजूद संत महात्माओं को सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...