फिरोजाबाद, फरवरी 1 -- फिरोजाबाद,। बगैर मान्यता संचालित स्कूलों पर शिक्षाधिकारी सख्त रुख अपना रहे हैं। फिरोजाबाद नगर क्षेत्र एवं कठफोरी क्षेत्र के स्कूलों को बगैर मान्यता संचालन पर बीएसए ने 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। स्कूलों का संचालन जारी रहने पर प्रतिदिन दस हजार रुपये की दर से जुर्माना लगाने की चेतावनी दी है। संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल बंबा रोड सैलई को बगैर मान्यता के संचालित किया जा रहा है। स्कूल को नगर शिक्षाधिकारी उपेंद्र सिंह ने भी कई बार इस संबंध में नोटिस भेजे, लेकिन इसके बाद भी स्कूल का संचालन हो रहा है। इसको गंभीरता से लेते हुए जिला बेसिक शिक्षाधिकारी आशीष कुमार पांडे ने कहा है कि स्कूल द्वारा नोटिसों को अनेदखा करते हुए ऑनलाइन पोर्टल पर भी किसी तरह का आवेदन नहीं किया है। उन्होंने शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत स्कूल पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.