रामगढ़, फरवरी 1 -- केदला, निज प्रतिनिधि। भारतीय संस्कृति का निर्माण विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक विचार धाराओं के संगम से हुआ है। इसी धाराओं में चार्वाक और बुद्ध के बाद गुरु रैयदास भारतीय इतिहास मंडल के आभायुक्त महापुरुष थे। उक्त बातें लइयो में श्री संत शिरोमणी रैदास जयंति के अवसर पर रविवार को मुख्य अतिथि मांडू विधायक निर्मल उर्फ तिवारी महतो ने कही। तिवारी महतो ने कहा कि हमें संत रैयदास के बताए हुए मार्ग पर चलने की जरुरत है। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। रविदास समाज के सैकड़ों लोगों ने कलश के साथ चुटूवा नदी पहुंचे। जहां से जल भर कर नगर भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। तत्पश्चात पुजारी बालेश्वर राम ने विधिवत रुप से पूजा-अर्चना कराया। इस अवसर पर महाप्रसाद का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथ...