खटीमा, फरवरी 22 -- उत्तराखंड के खटीमा में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक खौफनाक मामला सामने आया है। देवभूमि कॉलोनी में हुई 65 वर्षीय वृद्धा जानकी चंद की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने महज 72 घंटों के भीतर सुलझा लिया है। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि चंद रुपयों के लालच में जानकी चंद की हत्या उनके अपने सगे भतीजे रवि चंद ने ही की थी। जिस ताई की गोद में रवि बचपन में खेला, उसी का उसने मफलर से गला घोंटा और फिर बेरहमी से सिर जमीन पर पटककर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। हत्याकांड से पहले रवि ने ताई के घर खाना खाया था। हत्याकांड में दो एंगल बेहद महत्वपूर्ण हैं- एक संत रामपाल मिशन का झांसा और सोने को महामारी बताकर बेचना। खटीमा के सितारगंज रोड स्थित देवभूमि कॉलोनी निवासी जानकी चंद (पत्नी स्व. हरीश चंद) की हत्या 18 फरवरी की रात को की गई थी। इस हत्याकां...