सीतामढ़ी, फरवरी 1 -- शिवहर। संत रविदास की जयंती पर रविवार को जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न संगठनों द्वारा अलग-अलग जयंती समारोह का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय रविदास महासंघ जिला इकाई के तत्वावधान में गांधीनगर भवन में जयन्ती समारोह का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ नगर परिषद के सभापति राजन नन्दन सिंह सहित अन्य ने दीप जलाकर किया। उन्होने कहा कि संत रविदास भारतीय भक्ति आंदोलन के एक महान संत, कवि और समाज सुधारक थे। उनके विचार आज भी समाज को मानवता और समानता की राह दिखाते हैं। समारोह का संचालन बसपा के प्रदेश सचिव रमाकांत राम ने किया। बसपा प्रदेश सचिव मदन राम, जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार राम,आयोजन समिति में राम प्रवेश राम आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...