वाराणसी, दिसम्बर 29 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता । सिर गोवर्धनपुर स्थित संत रविदास मंदिर में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से सुबह लगभग 6 बजे लगी आग से अफरा तफरी मच गई। आग मंदिर के पीछे वाले कमरे में लगी थी। बताया जाता है कि जिस वक्त आग लगी थी, उस वक्त वहां लगभग 100 श्रद्धालु मौजूद थे। मौके पर पहुंची लंका थाने के पुलिस ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मंदिर का मुख्य हिस्सा पूरी तरीके से सुरक्षित है।एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। मंदिर में दर्शन करने वाले सभी लोग सुरक्षित हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...