बरेली, फरवरी 1 -- फरीदपुर,संवाददाता। संत रविदास जयंती पर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक विजयपाल सिंह ओर से धीरपुर में सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिला प्रभारी शशांक यादव ने कहा संत रविदास ने 600 साल पहले ही समाजवाद की नींव रखी थी। उन्होंने ऊच नींच का भेदभाव दूर करने का काम किया था। पूर्व विधायक विजयपाल सिंह कहा कि जनता ने मौका दिया तो विकास कार्य करके दिखा देंगे। यहां विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष बलराम सिंह यादव,पूर्व जिला अध्यक्ष शिव चरण कश्यप,प्रदेश सचिव शुभलेश यादव,महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी,अनीश बेग,पूर्व विधायक सुल्तान बेग,भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम,भुता ब्लॉक प्रमुख जगमोहन, पूर्व जिला महासचिव संजीव यादव, प्रमोद विष्ट, संजीव सक्सेना आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...