मिर्जापुर, फरवरी 2 -- मिर्जापुर। नगर के डंगहर स्थित रविदास मंदिर में रविवार को पूजन अर्चन के बाद जयंती पर गोष्ठी आयोजित की गयी। कार्यक्रम का शुभारम्भ विंध्याचल मण्डल के अपर आयुक्त (न्यायिक) डा. विश्राम यादव ने किया। उन्होंने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि संत रविदास कर्म में विश्वास रखते थे। उन्होंने सामाजिक समरता का संदेश दिया। उनके बताए रास्ते पर चल कर समाज को बेहतर बनाया जा सकता है। राजेश भारती ने कहाकि रविदास ने समाज में सेतु का कार्य किए। उन्होंने भेदभाव से दूर रहने का संदेश दिया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक है। रविदास ने सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया। उनके बताए रास्ते पर चल कर समाज का बेहतर विकास किया जा सकता है। इस मौके पर बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश गौतम, राजेश भारती आदि मौजूद रहे। पड़री संवाद के मुताबिक विकास खं...