बिजनौर, फरवरी 2 -- संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती श्रद्धा, उल्लास और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर गांवों में शोभायात्राएं निकाली गईं। अखाड़ों का प्रदर्शन किया गया। धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कार्यक्रमों का शुभारंभ अतिथियों द्वारा फीता काटकर किया गया। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। जिला पंचायत सदस्य एवं सांसद प्रतिनिधि विवेक सेन भी अपने समर्थकों के साथ धामपुर क्षेत्र के अनेक गांवों में पहुंचे और जयंती कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने धामपुर विधानसभा क्षेत्र के धामपुर, स्योहारा और शेरकोट क्षेत्र के गांव नौरंगाबाद, मधी, मोहड़ा, केदारपुर, कुंडीपूरा, हैजरी, हाजिपुर, सरकंडा चकराजमल, सलेम सराय, स्योहारा, खलीलपुर, फतेह नगर शेरकोट, निकम्माशाह, बालकिशनपुर, पालकी ऐमन, खानुजट, बेरंखा, बेखेड़ा टांडा, ...