जमशेदपुर, फरवरी 13 -- महान संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 648वीं जयंती पर त्र्यम्बकम महादेव मंदिर मानगो के प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संत रविदास ने समानता और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ईश्वर की नजर में सभी इंसान बराबर हैं और जाति, धर्म या सामाजिक स्थिति के आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास ने समाज के पिछड़े और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कड़ी मेहनत की। उन्होंने लोगों को शिक्षा का महत्व समझाया और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया। उनकी शिक्षा न केवल धार्मिक थी, बल्कि सामाजिक और आर्थिक समानता पर भी केंद्रित थी। संत रविदास ने हमें सिखाया कि ईश्वर की भक्ति और सेवा ही सच्चा धर्म है। उन्होंने लोगों को आडंबर और रूढ़िवादी परंपराओं से दूर रहने की सला...