शामली, जनवरी 31 -- शामली। शहर के सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज शनिवार को संत शिरोमणि रविदास की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद ने की, जबकि संचालन बृजेश कुमार ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना तथा संत रविदास के चित्र पर पुष्पार्चन के साथ हुआ। आचार्य सीताराम ने संत रविदास के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें उच्चकोटि का समाज सुधारक, महान कवि एवं दार्शनिक बताया। उन्होंने कहा कि संत रविदास के विचार सम्पूर्ण मानव समाज के कल्याण की भावना से ओतप्रोत हैं। उन्होंने ऊंच-नीच की भावना तथा ईश्वर भक्ति के नाम पर होने वाले विवादों को निरर्थक बताते हुए आपसी प्रेम, सद्भाव और समरसता के साथ जीवन जीने का संदेश दिया। आचार्य सीताराम ने कहा कि व्यक्ति जन्म या व्यवसाय से नहीं, बल्कि अपने विचारों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.