संभल, फरवरी 2 -- संत रविदास की जयंती पर ग्राम तारापुर में रविवार को शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें उत्साह पूर्व ग्रामीणों ने भाग लिया । शोभायात्रा का शुभारंभ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुज तोमर ने फीता काट कर किया । ग्राम तारापुर में रविवार को जय भोले बाबा युवा कमेटी के द्वारा संत रविदास की जयंती पर गांव में शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा गांव के विभिन्न मार्गो से होते हुए चामुंडा मंदिर पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में भगवान गणेश, शंकर पार्वती, राधा कृष्ण और संत शिरोमणि रविदास जी की झांकी शामिल रही । वहीं भजन कीर्तन करते हुए ग्रामीण चल रहे थे । शोभायात्रा में मीनू, शिवम, कृष्ण पाल, कृपाल सिंह, विकी, लखपत सिंह, शिबू, अनिल कुमार, छत्रपाल आदि शामिल रहे। वहीं मोहल्ला हनुमानगढ़ी में संत रविदास जी की जयंती पर पूर्व सभासद धारा सिंह व अन्य मोहल्लेवा...