रांची, फरवरी 1 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। श्रीश्री संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज समिति की ओर से बिलारी के आंबेडकर नगर में रविवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जयंती मनाई गई। डॉ. बीआर आंबेडकर क्लब में आयोजित समारोह की अध्यक्षता ब्रह्मदेव कुमार ने की। वक्ताओं ने संत रैदास के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर समतामूलक समाज की स्थापना का आह्वान किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए और मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में कामेश्वर राम, मुंशी राम और सुखदेव राम सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...