अलीगढ़, फरवरी 1 -- अलीगढ़, संवाददाता। खैर रोड स्थित बसपा कैंप कार्यालय पर संत रविदास की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास का जीवन सामाजिक समानता और समाज की रूढ़ियों के विरुद्ध संघर्ष का प्रतीक था। उनके नाम पर बहुजन समाज पार्टी के शासनकाल में मायावती के द्वारा भदोही जिले का नाम बदलकर संत रविदास नगर रखा गया था। इसके बाद समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर उनकी जातिवादी मानसिकता के कारण संत रविदास नगर का नाम बदलकर भदोही कर दिया गया था। केवल बहुजन समाज पार्टी ही ऐसी जातिवादी ताकतों से संघर्ष करने का काम कर रही है। मंडल प्रभारी विजेंद्र सिंह विक्रम, मंडल प्रभारी अशोक सिंह एडवोकेट, मंडल प्रभारी रतन दीप सिंह, मुकेश चंद्रा, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.