सहारनपुर, जनवरी 29 -- गुरुवार को संत रविदास जयंती महोत्सव कार्यक्रम के आयोजकों ने नगरायुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सर्किट हाउस रोड पर सजावट व समुचति व्यवस्थाओं की मांग की गई। आयोजकों ने बताया कि संत रविदास जयंती के अवसर पर महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में शोभायात्राओं का आयोजन किया जाता है। बताया कि सर्किट हाउस रोड के दोनों ओर ओजपुरा, जेजे पुरम, गलीरा, हसनपुर, सिद्धार्थ नगर, अशोक विहार, सर्वोदय विहार, कोरी माजरा एवं नवीन नगर कॉलोनियों में बड़ी संख्या में रविदासी समाज के लोग निवास करते हैं। इन्हीं कॉलोनियों से होकर शोभायात्रा निकाली जाती है। आयोजकों ने नगरायुक्त से सर्किट हाउस रोड पर पर्याप्त रोशनी, सौंदर्यकरण, सफाई व्यवस्था तथा चूना आदि की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की। इस अवसर पर संजय तेगवाल, सुखपाल सिंह, डॉ. अरविंद कुमार, जनेश्वर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.