बिजनौर, फरवरी 2 -- संत शिरोमणि गुरू रविदास जी की जयंती का पर्व श्रद्धा, उत्साह के साथ मनाया गया। धामपुर के गांव जैतरा, सुहागपुर, पुराना धामपुर, सरकड़ा चकराजमल में भव्य झांकी निकाली गई। उधर शेरकोट के मोहल्ला फतेहनगर में विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत शोभायात्रा निकाली गई। जिसका शुभारंभ पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी ने फीता काटकर किया।शोभायात्रा में शामिल आकर्षक धार्मिक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। झांकियों के माध्यम से संत रविदास जी के जीवन, उनके विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। वहीं शोभायात्रा में शामिल अखाड़े में कलाकार हैरतअंगेज करतब दिखा रहे थे। शोभायात्रा का जगह जगह पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा अपने निर्धारित मार्ग फतेहनगर, वीरथला, कोटरा, तराई, मुख्य बाजार और टैम्पो स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.