संभल, फरवरी 2 -- गुरूद्वारा श्री गुरू नानक दरबार में संत रविदास के जन्मदिवस पर कीर्तन दरबार सजाया गया। कीर्तन दरबार की हाजिरी लगाने कुलदीप सिंह व साथी उत्तराखंड से पहुंचे। रविदास की गुरूवाणी सबद कथा कीर्तन विचारों से समां बांधे रखा। लोगों ने माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। दीवान समाप्ति के बाद अरदास नगर सुख शांति आपसी भाईचारे की हुई। गुरू का अटूट लंगर बरताया गया। जो देर शाम तक चला। धर्म सिंह, हरदीप सिंह, मुन्ना लाल, विनोद, विपिन, गुरजीत सिंह, कुलवीर सिंह, जसमीत सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं विकासखंड की ग्राम पंचायत लखौरी जलालपुर में संत शिरोमणि रविदास जयंती श्रद्धा,उत्साह और सामाजिक समरसता के माहौल में धूमधाम से मनाई गई। जयंती के अवसर पर पांच से छह आकर्षक झांकियों की शोभायात्रा निकाली गई। झांकियों में राधा-कृष्ण,शिव-पार्वती एवं संत शिरोमणि...