शामली, फरवरी 1 -- क्षेत्र के गांव भैंसवाल में संत शिरोमणि रविदास की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ भव्य रूप से मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए प्रेम चन्द एवं एसडीएम अर्चना शर्मा ने पहुंचकर हवन-पूजन में भाग लिया। इस अवसर पर विधिवत पूजन के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान गांव में झांकी भी निकाली गई। जिसका शुभारंभ सीडीओ ने फीता काटकर किया। जिला पंचायत राज अधिकारी संदीप अग्रवाल, ग्राम सचिव सचिन चौधरी, ग्राम प्रधान प्रहलाद सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। वक्ताओं ने संत रविदास के जीवन और उनके सामाजिक समरसता के संदेशों पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को अपनाने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...