विकासनगर, फरवरी 1 -- संत रविवादास की जयंती पछुवादून में रविवार को उल्लास से मनाई गई। संत शिरोमणि रविदास सभा ने रविदास मंदिर में ध्वजारोहण किया। रविवार सुबह संत रविदास की पालकी के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। मंदिर में सामूहिक पूजा-अर्चना के बाद वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास ने अध्यात्म के माध्यम से समाज को सही दिशा दिखाई। उनके जीवन से सभी को प्रेरणा लेकर समाज के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...